Recent Posts

September 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के लिए समर्पित- श्रीमती मोहना नेताम

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार समाज सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनपद पंचायत मैनपुर अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनकी उपलब्धियों की सराहना की है।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां विशेष रूप से गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँच रहा है, जिससे जन-जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण
जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम ने महतारी वंदन योजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना ने प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया है। महिलाओं के खातों में हर महीने सहायता राशि हस्तांतरित होने से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि परिवार के आर्थिक निर्णयों में भी उनकी भागीदारी मजबूत हुई है।