20 अगस्त को कुल्हाड़ीघाट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 18 किमी दूर विशेष पिछड़ी कमार आदिवासी जनजाति ग्राम कुल्हाड़ीघाट में भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त दिन गुरूवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ज्ञात हो कि सन् 1985-86 मे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कुल्हाड़ीघाट पहुंचकर इस गांव को गोद लिया था।
राजीव गांधी के निधन के बाद से इस गांव मे कांग्रेसियो द्वारा उनकी प्रतिमा लगाई गई है और हर वर्ष राजीव गांधी जयंती पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने बताया प्रातः 10 बजे कुल्हाड़ीघाट मे जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके बाद दोपहर 12 बजे ग्राम जिड़ार मे बिजली बिल स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम मे प्रभारी लोकेन्द्र कोमर्रा, सहप्रभारी यशवंत सोरी भी उपस्थित रहेंगे। श्री ध्रुव ने सभी कांग्रेसजनो से कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील की है।
