Recent Posts

August 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सड़क सुरक्षा का संदेश को लेकर – बाइकर्स ऑफ गरियाबंद के 11 जांबाज़ राइडर्स का विशाखापट्टनम तक 1100 किमी का सफर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • गरियाबंद मैनपुर उदंती के बिहड़ जंगलों को पारकर भारी बारिश के बीच चार दिनों में किया सफर तय

गरियाबंद । सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए गरियाबंद जिले के 11 उत्साही मोटरसाइकिल राइडर्स ने एक मिसाल कायम की है। सड़क यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाकर इन राइडर्स ने गरियाबंद जिले से विशाखापट्टनम तक की कुल 1100 किलोमीटर की लंबी और चुनौतीपूर्ण दूरी बाइक से चार दिनो के भीतर तय किया। इस लंबी बाइक यात्रा का मुख्य उद्देश्य केवल रोमांच का अनुभव करना नहीं, बल्कि आम जनता को मोटर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था यात्रा के दौरान जगह-जगह रुककर राइडर्स ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट का उपयोग करने, ओवरस्पीडिंग से बचने और बाइक चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने की अपील की।

  • अनुशासन और टीम भावना की अनोखी मिसाल 

राइडर्स की इस टोली ने पूरे सफर के दौरान खुद यातायात नियमों का कड़ाई से पालन किया राइडिंग गियर्स, आईएसआई मार्का हेलमेट और सुरक्षा मानकों से लैस इस दल ने यह साबित कर दिया कि यदि अनुशासन और सावधानी के साथ यात्रा की जाए, तो लंबी दूरी भी सुरक्षित और सुखद बन जाती है। विशाखापट्टनम पहुँचने पर राइडर्स का शानदार स्वागत किया गया। इस अनूठी पहल की हर तरफ सराहना हो रही है। राइडर्स के इस दल ने संदेश दिया है कि आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार की खुशी है, इसलिए सड़क पर हमेशा नियमों का पालन करें। राइडर्स दल मे ऋषभ राव गायकवाड, नकुल साहू, निहेर चौहान, नील गजभिये, सारांश गजभिये, नरेन्द्र साहू, मनीष सिन्हा, हिरेन्द्र सिन्हा, अजय दीवान, आयुष साहू, जिवेश सिन्हा, हेमंत पटेल, इदरिश अहमद, आशु कंसारी एव ंदल के युवाओ ने बताया गरियाबंद जिले से विशाखापटनम तक का 1100 किमी तक का सफर सफलतापूर्वक पूरा किया। दुर्गम रास्तो पर रोमांच और संकल्प इस साहसिक यात्रा के दौरान राइडर्स ने कई विषम परिस्थितियों का सामना किया बिहड़ जंगलों उंची नीची पहाड़ियों तथा चुनौतीपूर्ण मेड़ो के बावजूद राइडर्स का हौसल रत्तीभर भी कम नहीं हुआ। इस दौरान सड़क सुरक्षा का उनके द्वारा संदेश दिया गया। राइडर्स ने पूरे 1100 किलोमीटर के रास्ते में खुद सुरक्षा मानकों और यातायात के नियमों का अक्षरशः पालन करके एक मिसाल पेश की।