Recent Posts

March 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शादी में शामिल होने मैनपुर पहुंचे ढाई साल की बच्ची की उल्टी दस्त से मौत, मचा हड़कंप 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार 

गरियाबंद। मैनपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आई है। शादी समारोह में अपने रिश्तेदार के घर शामिल होने पहुंचे परिवार के साथ ढाई साल की मासूम बच्ची की उल्टी दस्त से मौत हो गई है। बच्ची को मैनपुर अस्पताल लाया गया और आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया।

वही माता पिता और घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परसुली बरबहली से उत्तम नागेश अपने परिवार के साथ ढाई वर्ष की बेटी कुमारी शशि नागेश को लेकर मैनपुर से 08 किमी दूर ग्राम गोपालपुर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह मे शामिल होने कल गुरूवार दोपहर पहुंचे थे।

शाम को अचानक ढाई साल की बेटी कुमारी शशि नागेश को उल्टी दस्त प्रारंभ हो गया जिसे तत्काल मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डाॅक्टरों ने परीक्षण के पश्चात बच्ची को मृत घोषित कर दिया जिसकी खबर लगते ही माता पिता और परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया है। आज शुक्रवार दुसरे दिन दोपहर 12 बजे बच्ची शशि नागेश का पोस्टमार्डम कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।