Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव के निवास पर होली मिलन समारोह में जमकर थिरके ग्रामीण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव के मैनपुर नहानबिरी
निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधी गण, सरपंच पंचायत प्रतिनिधि ग्राम मुखिया एवं स्थानिक पत्रकार शामिल हुए।

बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने खुद नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, और सबके साथ जमकर थिरके फाग गीत में जमकर गुलाल उड़ाते रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव,महामंत्री गेंदु यादव, जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव, भुनेश्वर ने बताया विधायक जनक ध्रुव के निवास में हर वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में पूरे क्षेत्र से लोग शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी भी शामिल हुए सभी ने मिलजुल कर होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया।