Recent Posts

June 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिजली के तार में फंसने से मोटरसाइकिल के साथ जलकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले से एक दर्दनाक घटना निकलकर सामने आई है। बिजली के तार में फंसने से एक मोटरसाइकिल के साथ ग्रामीण की जलकर मौत हो गई। दसपुर गांव में 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा दसपुर बांध के पास आवाजाही वाले रास्ते पर हुआ, जहां खंभे से टूटकर एक बिजली का तार लटक रहा था।

मृतक की पहचान 37 वर्षीय यशवंत ध्रुव के रूप में हुई है, जो दसपुर गांव का निवासी था। यशवंत ध्रुव तेंदूपत्ता लेकर जंगल से लौट रहा था, तभी अचानक उसकी गर्दन में लटकता हुआ बिजली का तार फंस गया।

तार में फंसते ही करंट से आग की तेज लपटें उठीं, जिससे बाइक और सवार दोनों मौके पर ही जल गए। इस हादसे में यशवंत ध्रुव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणो ने बताया बिजली का तार काफी नीचे झुक हुआ था जिसकी शिकायत कई बार किया गया था लेकिन सुधार नहीं किया गया और किसी बिजली के तार में फंसने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।