आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणों से मुलाकात करने बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव मोटर साइकिल से डुमरघाट पहुंचे
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- नक्सली दहशत से जहां ब्लाॅक के अफसर आज तक कभी पैर नहीं रखा, वहां MLA जनक ध्रुव
- अपने बीच MLA को पाकर ग्रामीण भावुक हो उठे, घर -घर जाकर ग्रामीणों के हालचाल जाना
गरियाबंद । गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत बिहड़ वनांचल मे बसे ग्राम डुमरघाट मे नक्सली दहशत के चलते आज तक ब्लाॅक स्तर के अधिकारी भी कभी अपने पैर नहीं रखे। अब नक्सल मुक्त होने के बाद सड़कविहीन इस ग्राम में आज बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव मोटर साइकिल चलाते हुए लगभग आना जाना 12 किमी दूरी तय कर पहुंचे। विधायक के अचानक डुमरघाट पहुंचने से ग्रामीण खुशी से गदगद हो उठे और फुल माला तथा पीला चांवल का तिलक लगाकर परंपरा अनुसार स्वागत किया गया। स्कूल के सामने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया गांव मे पहुंचने के लिए आज तक पक्की सड़क का निर्माण नही किया गया है जिसके कारण बारिश के दिनो मे चार पहिया वाहन गांव नहीं पहुंच पाता और गर्भवती माताओं तथा बीमारों को अस्पताल ले जाने के लिए कांवर का सहारा लेना पड़ता है। कई बार समय पर अस्पताल नही पहुंच पाने के कारण ग्रामीणों की मौत भी हो चुकी है। गांव में आज तक बिजली नही लगा है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह जब बोईरगांव पहुंचे थे तो उन्होंने 11 वर्ष पहले बिजली लगाने की घोषणा किया था लेकिन आज तक बिजली नहीं लग पाई। ग्रामीण गल्लुराम कश्यप, रामेश्वर नेताम, बंशीराम कष्यप, जागेश्वर, अर्जुन नेताम, कुषल यादव, मानकी बाई, राजोबाई, सुकोबाई ने बताया चांवल, दाल राषन लेने के लिए पैदल 06 किमी दूर बरदुला जाना पड़ता है। और फिर 06 किमी वापस आना पड़ता है। 12 किमी पैदल चलने के बाद ग्रामीणो को चांवल दाल नसीब हो पाता है। महतारी वंदन केवाईसी के लिए ग्रामीण महिलाओं और माताओं को पैदल जाना पड़ रहा है क्योकि गांव मे आज तक मोबाइल का टावर नही लगाया गया है। ग्रामीणों के द्वारा कई समस्याओं से विधायक जनक ध्रुव को अवगत कराया गया।

विधायक जनक ध्रुव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा मुझे ग्राम पंचायत बोईरगांव के आश्रित ग्राम डुमरघाट आने का सौभाग्य मिला यहां उन्होने रंगमंच निर्माण के लिए विधायक मद से राषि देने की घोषणा की साथ ही इस गांव मे बिजली पहुंचाने के अलावा सड़क निर्माण के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करने की बात कही है।
इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि सहदेव सांडे, गल्लु, बंषी कष्यप, भुनेष्वर मरकाम, संतोष यादव, गिरधारी कष्यप, दसरू जगत एवं बड़ी संख्या मे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मोटर साइकिल से ग्राम डुमरघाट पहुंचे। वही पुलिस बल भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही।
