Recent Posts

March 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

SP बँगला जा रहा पुलिस आरक्षक बोलेरो की ठोकर से एक्टिवा चालक पुलिस जख्मी, रायपुर रेफर

Shikha Das, Mahasamumd

इलाज के लिए जख्मी आरक्षक रायपुर रिफर

पुलिस लाइन से डयूटी के लिए एसपी बंगला आ रहे पुलिस आरक्षक को एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने ठोकर मार दी। इससे पुलिस आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक दीपक अनंत की एसपी बंगला में रात्रि गार्ड डयूटी लगी थी। वह बीती रात अपनी सोल्ड एक्टिवा में पुलिस लाइन से मेस कटिंग पैसा जमाकर एसपी बंगला आ रहा था। इसी दौरान एकता चौक के पास तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसे ठोकर मार दी, जिससे आरक्षक अनंत घायल हो गया। पुलिसकर्मियों की मदद से उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रिफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *