जीवन दीप समिति की बैठक के बाद MLA और SDM ने मैनपुर अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- अधूरे निर्माण कार्य को देखकर विधायक जनक ध्रुव जमकर भड़के
गरियाबंद । तहसील मुख्यालय मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज सोमवार को जीवन दीप समिति सामान्य सभा की बैठक बिन्द्रानवागढ विधानसभा विधायक जनक ध्रुव एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हितेश्वरी बाघे की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान अस्पताल में संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा किया गया। साथ ही विधायक जनक ध्रुव ने शख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिले। दुरस्थ वनांचल क्षेत्रों में पर्याप्त दवा का भंडारण किया जाये और जहां भी स्वास्थ्य कर्मचारी की कमी है उसे दूर किया जायेगा। साथ ही विभाग के कार्यों में पूरी पारदर्शित बरतने को कहा है।

वनांचल क्षेत्रो के उपस्वास्थ्य केन्द्रों से लगातार शिकायत आ रही है कि समय पर अस्पताल खुलता नहीं है। कई कर्मचारी उपस्थित नही रहते व्यवस्था ठीक करने को कहा है साथ ही यहां जो भी स्वास्थ्य संबंधित समस्या है उसके लिए स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर समस्या समाधान करने की बात कही है। बैठक मे औषधि वितरण कक्ष मे रेंक निर्माण के लिए स्टीमेट मंगवाने एवं अस्पताल में आपरेटर रखने तथा नया फ्रीजर खरीदी करने के अलावा करलाझर, जांगड़ा, तौरेंगा एवं गरहाडीह उपस्वास्थ्य केन्द्र में सौर पेनल लगाने आदि प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ गजेन्द्र ध्रुव, जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस नागवंशी, थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा, बीपीएम गणेश सोनी, महिला बाल विकास प्रभारी अधिकारी लीलावती सेन, बिजली विभाग के अधिकारी शेखर चैधरी, डाॅ भारती सोनवानी, राहुल साहू, मुकेश साहू एवं स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- मरीजों से मुलाकात कर हालचाल जाना और अधूरे भवन निर्माण पर MLA जमकर भड़के
बैठक के बाद विधायक जनक ध्रुव एवं एसडीएम हितेश्वरी बाघे ने अस्पताल के सभी वार्डो का निरीक्षण किया। अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है साथ ही मरीजों से मुलाकात। कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र के स्कूली बच्चे मलेरिया बुखार से अस्पताल में भर्ती मिले जिससे बातचीत किया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा भोजन की गुणवत्ता को परखा। साथ ही अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा गया है। अस्पताल परिषर मे डाॅक्टरों के लिए निर्माण किये जा रहे एक भवन पिछले कई वर्षो से अधुरा है जिसकी शिकायत लगातार किये जाने के बावजूद अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। जिस पर विधायक ने जमकर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने कहा है।
