Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर विकासखंड में प्राकृतिक आपदा के पांच प्रकरण में 20 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 5 प्रकरण में मृतक के परिजनों को प्रत्येक में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम सोरनामाल कोयबा निवासी 50 वर्षीय देवेन्द्र यादव की 2 जुलाई 2022 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनकी पत्नि भानुमति को 4 लाख रूपये स्वीकृत की गई है।

इसी तरह मैनपुर विकासखण्ड के ही ग्राम गिरहोला निवासी 26 वर्षीय हेमलाल मरकाम की 25 सितम्बर 2021 को पैरी नदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनकी पत्नि तीजन को 4 लाख रूपये, ग्राम जाड़ापदर निवासी बिंदिया नागेश की 02 अप्रैल 2022 को बांध के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पति रामाधीन को 4 लाख रूपये, ग्राम झरियाबाहरा निवासी 31 वर्षीय प्रीतिमा की 1 जुलाई 2021 को अग्निदुर्घटना से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन कुमारी सीमा साहू, कुमारी हर्षलता साहू एवं फलेन्द्र तीनों को 4 लाख रूपये और ग्राम भालूपानी निवासी 55 वर्षीय फगनीबाई नेताम की 26 मार्च 2022 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनके पति मंगल को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।