Recent Posts

October 31, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों के दल ने मवेशियों के झूंड पर किया हमला

  • तीन मवेशियों की मौत, लोगों में दहशत का माहौल
  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों ने जमकर आतंक मचा रखा है बीते बुधवार रात को जंगली हाथियों के दल ने मैनपुर से 9 किलोमीटर दूर ग्राम कोयलीबेड़ा एवं रामपारा में जमकर तांडव मचाया और मवेशियों के झूंड पर हमला कर दिया जिससे 3 भैंस की मौत हो गई।

इस घटनाक्रम के बाद लोगों में दहशत है। साथ ही दर्जनों किसानों के धान के फसलों को रौंदकर मकान को भी तोड़ डाला है। ग्रामीणों में भारी दहशत देखने को भी मील रहा है।