Recent Posts

May 5, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बुजुर्ग वृद्ध महिला ने जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को दिया आशीर्वाद

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप अनोखे अंदाज से करते हैं  ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क

गरियाबंद। गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप द्वारा लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर जहां एक ओर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है। वही दूसरी ओर राज्य व केन्द्र सरकार के योजनाओं के बारे में लोगों को बता कर ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

ग्राम मोगरओढ़ा भूमिपूजन कार्यक्रम मे पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष को अपने घर से बैठकर एक टक देखते एक बुढ़ी मां पर जैसे ही अध्यक्ष की नजर पड़ी। उन्होंने उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा तो बुढ़ी मां ने जिला पंचायत अध्यक्ष को गले से लगा लिया और उनके माथे को चूम लिया साथ ही उन्हे आशीर्वाद देने लगी। ज्ञात हो कि जिला पंचायत के युवा अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप लगातार ग्रामीण क्षेत्रो मे पहुंचकर लोगों के घरों तक जाकर उनकी समस्याओं को जानते है।

कई समस्याओं का तत्काल उच्च अधिकारियो से संपर्क कर समस्या समाधान करते हैं। अपने अलग अंदाज से लोगों के बीच पहुंचकर समस्या समाधान करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप इन दिनों पेयजल समस्या के समाधान के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने चर्चा मे बताया कि छत्तीसगढ़ और केन्द्र के भाजपा सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित किया जा रहा है अगर इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाये तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा और लोगों के जीवन स्तर मे बदलाव भी देखने को मिल रहा है। महतारी वंदन योजना आज सरकार की काफी महत्वपूर्ण योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जिसका लाभ लगभग सभी गांव और अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रहा है।