20 साल से मुख्यमंत्री का इंतजार, नक्सल मुक्त होने के बाद क्या सुशासन तिहार में विष्णुदेव साय मैनपुर पहुंचेंगे
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मैनपुर नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मैनपुर आने का दिया निमंत्रण
- मुख्यमंत्री के मैनपुर आगमन से नगर पंचायत, सिंचाई सुविधा, स्वास्थ्य सुविधा के साथ कई विकास कार्यों की सौगात मिलेगी
- राज्य निर्माण के बाद प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी सन् 2001 एवं डाॅ रमन सिंह 2005 में मैनपुर पहुंचे थे
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन दिनो सुशासन तिहार मनाया जा रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकाप्टर के माध्यम से प्रदेश के कोई भी गांव मे अचानक पहुंचकर जहां एक ओर ग्रामीणो की समस्याओ का समाधान कर रहे है वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री जहां भी जा रहे वहां विकास के सौगातो का पिटारा खोल रहे है ऐसे मे पिछले 20 वर्षो से मैनपुर नगर के लोग मुख्यमंत्री का जो इंतिजार कर रहे है उनमे एक उम्मीद जगी है कि सुशासन तिहार मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मैनपुर पहुंचेंगे और मैनपुर नगर के लोगो को सौगात देंगे। सुशासन तिहार के तहत आवेदन लिया जा रहा है जिसमे नगर के लोगो ने मुख्यमंत्री को मैनपुर आने का निमंत्रण भी आवेदन के माध्यम से भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्षो मे तहसील मुख्यालय मैनपुर में सिर्फ सन् 2001 मे प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी एवं वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ही पहुंचे है इसके बाद से पिछले 20 वर्षो में आज तक कोई भी मुख्यमंत्री मैनपुर नगर नही आये है जिसके कारण नगर के लोगों में निराशा देखने को मिल रही है। 
छत्तीसगढ़ मे बीते ढाई वर्षो मे भाजपा सरकार की कार्यशैली को लेकर एक नई विकास की परिभाषा दिखाई दे रही है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व मे राज्य सरकार ने सुशासन को केवल एक नारा ही नही बल्कि जमीनी क्रियान्वयन का आधार बनाने की दिशा मे कदम बढ़ाये है बीते ढाई वर्षो मे प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और मैनपुर क्षेत्र मे भी वर्षो पुराना पुल पुलिया के निर्माण के साथ ही कई विकास कार्य तेजगति से चल रहा है और तो और 31 मार्च को पूरे प्रदेश के साथ गरियाबंद जिले के घोर नक्सल प्रभावित मैनपुर क्षेत्र भी नक्सलमुक्त हो चुका है। बीते 20 वर्षो मे नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यह संवेदनशील इलाका के चलते जहां एक ओर बड़े राजनेता और बड़े अफसर इस क्षेत्र मे नही पहुंच पा रहे थे अब नक्सल मुक्त होने के बाद मैनपुर नगर के लोगो मे उम्मीद बंधी है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मैनपुर नगर पहुंचेंगे और वर्षो से जो यहा की मुख्य मांग है सलफ जलाशय सिंचाई योजना, पैरी उद्गम पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने के साथ ही मैनपुर को नगर पंचायत दर्जा जैसे सौगाते मिलने की उम्मीद है।
मैनपुर नगर के वरिष्ठ नागरिक रूदेश्वर साहू, सोतन सेन, दयाराम यादव, सुकराम यादव, शंकर नागेश, अहमद बेग, आलीम अंसारी, सीताराम पटेल, हरेन्द्र कुटारे, धनेश्वर पटेल, तुलाराम पटेल, आलोक गुप्ता, जाहिद रजा, राजू दीक्षित, बलदेव नायक आदि नगरवासियो ने चर्चा मे बताया कि पिछले 20 वर्षो से कोई भी मुख्यमंत्री मैनपुर नगर नही पहुंचा है कई बार भूपेश बघेल का कार्यक्रम और प्रोटोकाल जारी होने के बाद कार्यक्रम स्थगित हो गया मैनपुर के लोगो को मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतिजार है।
मैनपुर को नगर पंचायत बनाने की जरूरत – गरियाबंद जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालय नगर पंचायत बन चुके है सिर्फ मैनपुर ब्लाॅक मुख्यालय आज तक नगर पंचायत नही बना है जबकि नगर पंचायत बनने से नगर का विकास तेजी से होगा स्थानीय लोगो का मानना है मुख्यमंत्री यदि मैनपुर आते है तो निश्चित रूप से मैनपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलेगा जो एक बड़ी सौगात रहेगी।
सलफ जलाशय सिंचाई परियोजना पूरा होने की उम्मीद – मैनपुर क्षेत्र के प्रमुख सिंचाई परियोजना सलफ जलाशय जो 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन वन विभाग से एनओसी नही मिलने के कारण पिछले 30 वर्षो से अधुरा पड़ा है और तो और मैनपुर के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भाठीगढ़ को पर्यटन स्थल का दर्जा के साथ ही विकास के कार्य की सौगात मिलेंगे।
