Recent Posts

April 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

महासमुंद लोकसभा BJP प्रत्याशी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी का 12 मार्च को मैनपुर आगमन 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से BJP के अधिकृत सांसद पद के प्रत्याशी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी का 12 मार्च दिन मंगलवार को पहली बार मैनपुर आगमन हो रहा है भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के प्रथम आगमन को देखते हुए मैनपुर चौक में स्वागत की तैयारी किया जा रहा है। भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक सामुदायिक भवन मैनपुर में आयोजित की गई है।

उनके साथ महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू , राजिम के पूर्व विधायक एवं लोकसभा के सहसंयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी , भाजपा गरियाबंद जिलाध्यक्ष राजेश साहू मौजूद रहेंगे।

उक्त जानकारी भाजपा मंडल मैनपुर अध्यक्ष दुलार सिंन्हा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप ने देते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।