Recent Posts

May 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

रमजान के पवित्र माह में मात्र 6 साल के शेख उमेर ने पहला रोजा रखा

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते है। यह बहुत ही कठिन काम होता है, जिसमें बिना कुछ खाए पिए रोजेदारों को रहना पड़ता है।

रमजान के पवित्र माह में जहां छोटे बड़े बुजुर्ग रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं । ऐसे में तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के शेख उमेर 06 साल की उम्र में 14 घंटे का पहला रोजा आज रखा था। शाम को रोजा पूरा होने पर 6ः20 बजे शेख उमेर ने इफ्तार किया पहला रोजा रखकर उमेर बहुत खुश नजर आ रहे है और ऐसे दर्जनो छोटे -छोटे बच्चो ने आज रोजा रखकर खुदा का इबादत किया।