Recent Posts

November 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मधुमक्खियों ने मचाया जमकर तांडव, स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों को देना पड़ा छुट्टी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। आज शुक्रवार सुबह 10 बजे बच्चे जैसे ही पढाई करने स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल मैनपुर पहुंचे उससे पहले ही मधु मक्खियों के दल ने जमकर हमला बोला जिससे इस मार्ग मे आने जाने वाले कई ग्रामीणों को मधु मक्खियों ने डंक मारा आसपास हड़कंप मच गया।

स्कूली बच्चों के पालको की मांग पर बच्चो की सुरक्षा को देखते हुए छुटटी देना पड़ा स्कूल में ताला लगाना पड़ा क्योंकि स्कूल के भीतर मधु मक्खियों के दल ने तांडव मचा रखा है।