Recent Posts

April 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

दूरस्त वनांचल में बसे ग्राम खरीपथरा पहुंचे बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • MLA जनक ध्रुव का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेंशा संघर्ष जारी रहेगा जन समस्याओं को दूर करना और बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं मे शामिल है उक्त बाते मैनपुर विकासखण्ड के दूरस्त वनांचल में बसे ग्राम खरीपथरा पहुंचे बिन्द्रनवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने सभा को संबोधित करते हुए कही। खरीपथरा, छैलडोंगरी में सीसी रोड भूमि पूजन पहुंचे विधायक श्री ध्रुव का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया फूलमाला से स्वागत करते हुए रैली निकाल कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया।

इस दौरान विधायक ने आगे कहा इस क्षेत्र के समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वारा लगातार सड़क से लेकर सदन तक अवाज बुलंद किया जा रहा है सड़क,बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराने संबंधित अफसरों से मूलाकात किया जा रहा है जिसके चलते आज इस क्षेत्र में एक दर्जन ग्रामों में विकास कार्यों के तहत सी सी रोड़ निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर रहे हैं। श्री ध्रुव ने कहा कि आज महतारी वंदन के नाम पर केवाईसी के लिए माता बहनो को भारी परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी मेें घंटो पंचायतों और च्वाईस सेंटर में लाईन लगाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हम सबको संकल्प लेना है कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना है और स्कूल संबंधित जो भी समस्या है उन सभी समस्याओं को तत्काल पूरा करवाया जायेगा। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमलीपदर श्रीमत ललिता यादव ने कहा बिन्द्रानवागढ़ विधायक लगातार क्षेत्र के समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं। आज दूरस्त वनांचल के ग्रामों मे पहुंचकर लोगो की समस्या सून रहे हैं जिसके कारण इसका लाभ लोगो को मिल रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच पुनितराम नागेश, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, उत्तम श्रीवास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज मांझी, विक्रम कुमार,डालिमा यादव, तिहारू यादव, केजूराम, खामसिंह, तिलचंद, ओमप्रकाश, खगेश्वर, अनीता, रमीन बाई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

  • अमलीपदर में MLA जनक ध्रुव ने हाईमास्ट सोलर पेनल का उदघाटन

मैनपुर विकासखण्ड के अमलीपदर में विधायक जनक ध्रुव ने आज विधिवत पूजा अर्चना कर बाजार पड़ाव में हाईमास्ट सोलर पेनल का उदघाटन किया। श्री ध्रुव ने कहा कि इस सोलर पेनल का निश्चित रूप से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।