नीरज ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी -कांग्रेस के गरियाबंद जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, कार्यकर्ताओं ने कहा- अब और मजबूत होगी जमीनी पकड़
गरियाबंद। जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए जिला कार्यालय के संचालन को सुदृढ़ किया गया है । सहायक जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इस निर्णय के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लंबे समय से संगठन में सक्रियता और बेहतर समन्वय की मांग उठ रही थी, जिसे अब नई जिम्मेदारियों के साथ पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
मैनपुर क्षेत्र के वरिष्ठ युवा नेता नीरज ठाकुर को गरियाबंद जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया यह नियुक्ति कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुकचंद बेसरा द्वारा किया गया है। नीरज ठाकुर को जिला मुख्यालय कार्यालय प्रभारी का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपे जाने से संगठन मजबूत होगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में नए सिरे से जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है जिसमें जिला कार्यालय प्रभारी के लिए नीरज ठाकुर की नियुक्ति को कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए “संजीवनी” बताया है। अपनी नियुक्ति पर अभार व्यक्त करते हुए जिला प्रभारी नीरज ठाकुर ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपा गया है उसमें पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा।
