मैनपुर नगर में बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- अमर शहीदों का बलिदान देश की सबसे बड़ी पुंजी – जनक ध्रुव
गरियाबंद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज सभी सरकारी एवं अर्ध शासकीय कार्यालय एवं चौक चौराहों में सुबह से ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गया गया और स्कूलों के हजारों बच्चों ने रैली निकाली। नगर सहित क्षेत्र देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। चारों तरफ भारत माता के जय गगन भेदी जयकारे लगा रहे हैं, देशभक्ति गीत चल रहे हैं।

नगर स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल हमर मैनपुर चौक में बिंद्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने गरिमामय माहौल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने तिरंगे को सलामी दी,कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों की शहादत और अदम्य साहस को याद किया उन्होंने युवाओं को सेना और सुरक्षा बलों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां- क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षा व खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विधायक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का समापन मिष्ठान वितरण और देश प्रेम के नारों के साथ हुआ। विधायक ने मैनपुर क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव,नेयाल नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, तनवीर राजपूत, डोमार साहू, गजेन्द्र यादव,लिकेश यादव, लोचन निर्मलकर,खेलन साहू, चित्रांश ध्रुव,पारेश्वर नेताम,थानु पटेल,जाकीर रजा, इम्तियाज मेमन,लोकनाथ साहू,रेवन दिवान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे
