Recent Posts

August 16, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आदिवासी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भोले मांझी एवं सचिव पिलेश्वर सोरी को नियुक्त किया गया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । गरियाबंद जिले मे आदिवासी कांग्रेस को मजबुती प्रदान करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के अनुशंसा में नये पदाधिकारियो के नामो की घोषणा की गई है ।

जिसमें देवभोग के युवा आदिवासी नेता भोले मांझी को आदिवासी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं मैनपुर क्षेत्र के कमार जनजाति के नेता पिलेश्वर सोरी को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में आदिवासी कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और युवाओं के नियुक्ति से उत्साह देखने को मिल रहा है।