Recent Posts

June 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बासी खाकर मनाया मजदूर दिवस

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । आज 1 मई अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव एवं कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बोरेबासी खाकर मजदूर दिवस मनाया इस दौरान MLA जनक ध्रुव ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खान पान को आगे बढ़ाने के लिए बोरेबासी तिहार की शुरूआत की थी।

दूसरी ओर ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेंदू यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कपिल, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि हेमसिंह नेगी, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदू नेगी, रामसिंह नागेश, डोमार साहू, टीकम कपिल सहित कांग्रेस नेताओं ने भी बोरेबासी खाकर मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा बोरेबासी छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक है यह हमारे किसानो मजदूरो का सम्मान के साथ हमारे दिनचर्या में शामिल है।