Recent Posts

October 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा नेता कुलदीप खरे का निधन 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बिंद्रानवागढ़ निवासी कुलदीप खरे पिता स्व. रंजन लाल खरे का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वे पटवारी मनोज खरे तथा पंचायत सचिव दिलीप खरे के छोटे भाई थे।

उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी, पटवारी संघ, सचिव संघ, राजस्व कर्मचारी संघ तथा व्यापारी वर्ग ने गहरा दुख व्यक्त किया है। रविवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन शामिल हुए।