Recent Posts

July 24, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का भाजपाइयों ने किया मैनपुर में जोरदार स्वागत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आज अमलीपदर आगमन हो रहा है। अमलीपदर जाते समय दोपहर 12:30 बजे मैनपुर लोक निर्माण विश्रामगृह के सामने स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का स्वागत किया उनके साथ राजिम MLA रोहित साहू भी उपस्थित थे।

इस दौरान मंत्री ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से उनके हाल-चाल पूछे और सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप साहू, मनोज निर्मलकर ,मोहन कुशवाहा, डाकेश्वर नेगी, पुलस्थ शर्मा, यमराज ओटी, डोमेश पटेल एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।