Recent Posts

September 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आदिवासी समाज की रैली का स्वागत कर मुस्लिम समाज मैनपुर के युवाओं ने पेश की कौमी एकता की मिशाल

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • मुस्लिम समाज द्वारा जुलुस में शामिल हजारों लोगों के लिए चाय, पानी शरबत और स्वल्पाहार वितरण

गरियाबंद । तहसील मुख्यालय मैनपुर में आदिवासी समाज द्वारा आज विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य मे भव्य रैली निकाली गई। इस दौरान मैनपुर नगर में समरसता और गंगा जमुनी तहजीब की एक मिशाल देखने को मिली। इस दौरान मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा आदिवासी भाईयो के सम्मान के साथ -साथ स्वागत किया और स्वल्पाहार ठंडा पानी चाय शरबत पिलाई गई।

मैनपुर में आपसी भाईचारा देखने को मिला। इस दौरान मुस्लिम समाज के युवा जाहिद रजा, अजहर मेमन, शेख हुसैन, नजीब बेग, अतहर, इम्तियाज मेमन, हाजी सरफराज मेमन, शेरू खान, हैदर मेमन, सिकन्दर मेमन, जुब्बू भाई, शेख शरीफ, जैद भाई, उवै भट्टी, फैशल, शेख फैजान, सुल्तान मेमन, गुलाम मुस्तफा, गोलु भाई, अहसन रजा, शाहरूख खान, सलमान खान, अयान भट्टी, उवैश भट्टी, अफजल खान, अमान मेमन सहित बड़ी संख्या मे मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।