ढोल नंगाड़ों की थाप और पारंपरिक नृत्य के साथ हजारों आदिवासियों ने निकाली मैनपुर में भव्य रैली
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- एक तीर एक कमान सारे आदिवासी एक समान के गगन भेदी नारों से मैनपुर क्षेत्र देर रात तक गूंजता रहा
- बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, सर्व आदिवासी समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, आदिवासी महिला प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम, आदिवासी नेता संजय नेताम ने ओजस्वी उद्बोधन देकर समाज में भरा जोश
- कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद जिले भर से हजारों की संख्या में युवक, युवतिया महिला पुरूष समाज के वरिष्ठजन पहुंचे
गरियाबंद । तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे आज मंगलवार को आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग एवं समस्त आदिवासी समाज मैनपुर द्वारा विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम के साथ व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधानो मे सजे धजे आदिवासी समाज के लोगो ने अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओ को जीवंत प्रदर्शन किया रैली के दौरान चारो तरफ ढोल नंगाड़ो और मादर की थाप पर गुंजायमान पारंपरिक आदिवासी रेला पाटा नृत्य आकर्षण का केन्द्र बना रहा। देर रात तक यह रैली मैनपुर नगर के मुख्यमार्ग से होते हुए अंबेड़कर चौक और बस स्टैंड शिक्षक कालोनी के साथ ही सामुदायिक भवन पहुंची। सुबह 10 बजे विशेष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, सर्व यादव समाज अध्यक्ष रमेश यदु, अध्यक्षता आदिवासी विकास परिषद के संरक्षक अमृतलाल नागेश, मुख्य प्रवक्ता संदीप सलाम, आदिवासी महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, सरपंच हनिता नायक, सर्व यादव समाज के महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धनमति यादव, शासकीय सेवक संघ के अध्यक्ष भागसिंग कोमर्रा, ध्रुव गोड़ समाज प्रमुख नोकेलाल ध्रुव, सरपंच नरेन्द्र ध्रुव, आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष उमेंदी कोर्राम, भीमसेन मरकाम, महेन्द्र नेताम, सरपंच गज्जु नेगी, रामकृष्ण ध्रुव, गेंदु यादव, नंदनी नेताम, जनपद सदस्य कुमारीबाई पटेल, खिलेन्द्र कुटारे, थानुराम पटेल, जनपद सदस्य प्रताप मरकाम, निहाल नेताम एवं कई समाज प्रमुखो के साथ आदिवासी समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिन्द्रानवागढ विधायक जनक धु्रव ने विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज के लोगो को अपने अधिकारो के लिए सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है प्रदेश के मुख्यमंत्री विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज की उपेक्षा किया है एक बधाई संदेश भी नही दिया। भाजपा आदिवासी समाज को केवल वोटबैंक के रूप मे देखती है। श्री जनक ध्रुव ने कहा आज आदिवासी समाज के कारण जल जंगल जमीन सुरक्षित है।
आदिवासी महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज का काफी गौरवशाली इतिहास रहा है आज इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए है। जल जंगल जमीन का असली मालिक यहां के मूलनिवासी आदिवासी है आदिवासी समाज प्रदेश और देश का गौरव है। आदिवासी समाज की एक अपना अलग परंपरा और संस्कृति हैै।
सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग अपने त्यौहारों को पूरी परंपरा और रीति रिवाज के अनुसार मनाते हैं। यादव समाज हमेशा से आदिवासी समाज के साथ मिलकर कार्य करती आ रही है। हम सबको संगठित रहने की जरूरत है।

जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक उत्सव नही बल्कि हमारी संस्कृति पहचान गौरवशाली इतिहास और जल जंगल जमीन की रक्षा के संकल्प का दिन है। समाज को शिक्षा स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एकजूट होना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनमति यादव, आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम, संदीप सलाम, अमृतलाल नागेश ने कहा कि आदिवासी समाज को अपने अधिकारो के लिए अब सामने आने की जरूरत है। हमारे अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी काफी सीधे सरल व सज्जन स्वभाव के होते है ,समाज के बच्चे अच्छे शिक्षा हासिल कर परिवार समाज और राष्ट्र के विकास मे योगदान देंगें।
- रेला पाटा आदिवासी नृत्य एवं प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
आदिवासी समाज द्वारा भव्य रैली निकालकर अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुसार रेला पाटा नृत्य प्रस्तुत किया गया। आदिवासी नृत्य को देखने हजारो की संख्या में दूर -दूर से लोग पहुंचे हुए थे। वही कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओ प्रतिभावान छात्रो को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से गज्जु नेगी, गगन नेगी, सुभाष मरकाम, मुकेश कपिल, युवराज नेताम, लोकेश नेगी, योगेन मरकाम, कमलकिशोर मरकाम, दौलत नेताम, तेजश मरकाम, ललित मरकाम, बोले मांझी, उमेन्द्र नेताम, नंदकिशोर नेगी, थंजुलता नेताम, धनसिंग नेगी, रोमन नेगी, खिलेन्द्र परस, हर्षलता नेगी, प्रिया, रेखा, झरना मरकाम, कमलेश्वरी नागेश, कुमेश्वरी, युवरानी नेताम, चेतना नेताम, मोनिका, गोदावरी, चांदनी तिरधारी, गुलशन नेताम, तारिणी मरकाम, अंजली नेताम, नकुल, किरण, परमेश्वर, मोनु रामटेके, संतोष ध्रुव, धनमति बाई, शंकर नागेश, गोपी नेताम, युवराज नेताम, तनवीर राजपूत सहित हजारो की संख्या मे आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम ने किया एवं आभार प्रदर्शन महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम ने किया।
