Recent Posts

April 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम 30 अप्रैल को मैनपुर पहुंचेंगे, आदिवासी समाज द्वारा जोरदार स्वागत की तैयारी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • आदिवासी अमात गोड़ समाज नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन के बाद ध्रुव गोड़ समाज महासभा में होंगे शामिल

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति कल्याण एवं कृषि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम 30 अप्रैल दिन गुरूवार को मैनपुर पहुंच रहे हैं। मंत्री नेताम के आगमन को लेकर आदिवासी समाज द्वारा जोरशोर से तैयारी किया जा रहा है। जगह -जगह स्वागत द्वार फ्लैक्स बेनर पोस्टर लगाये जा रहे हैं। मंत्री रामविचार नेताम मैनपुर पहुंचकर आदिवासी अमात गोड़ समाज भाठीगढ़ राज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन करेंगे।

तो दूसरी ओर मैनपुर नगर मे आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज जिला गरियाबंद वार्षिक महासभा सामुदायिक भवन मैनपुर मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज गरियाबंद जिला अध्यक्ष पुरनसिंह ठाकुर, अतिविशिष्ट अतिथि बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज प्रांताध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, संजय नेताम, उमेंदी कोर्राम, सोहन ध्रुव, मैनपुर जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम, उपाध्यक्ष नंदकुमारी राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, मैनपुर सरपंच हनिता नायक एवं आदिवासी समाज तथा अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे।