Recent Posts

July 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मंत्री उमेश पटेल ने स्व. गफ्फार को दी श्रद्धांजलि, युकां नेताओं ने किया स्वागत

मनीष शर्मा,8085657778


बिलासपुर, प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शहर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए। वे पूर्व बीडीए अध्यक्ष स्व. शेख गफ्फार के निवास में पहुंचकर श्रंद्धाजलि दी। परिजनों से मुलाकात की। उनके काम को याद भी किया उमेश पटेल एमआईसी सदस्य सुनीता गोयल के निवास पहुंचे। यहां पर उनके सम्मान में जुगल गोयल व आशीष गोयल द्वारा भोज का आयोजन किया गया। विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, विजय केशरवानी, नरेन्द्र बोलर, तैयब हुसैन के अलावा अनेक कांगे्रसजन यहां मौजूद थे। छत्तीसगढ़ भवन में युवक कांगे्रस के प्रदेश सचिव जावेद मेमन के नेतृत्व में उमेशपटेल का स्वागत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश शासन द्वारा किये जा रहे कायों को लेकर तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांगे्रस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। स्व. उषादेवी भंडारी स्मृति विनीत कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे खिलाडिय़ों को पुरस्कार बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *