Recent Posts

March 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर श्री बीएस उइके की अध्यक्षता में जनगणना प्रकोष्ठ समिति का हुआ गठन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की होगी गणना

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य के लिए जिले में जनगणना प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जो कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री बीएस उइके की अध्यक्षता में गठित की गई है।

जिनमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी, आईटी जिला सूचना केन्द्र के उप निदेशक, सर्व अनुविभागीगय अधिकारी (राजस्व) गरियाबंद, जिला योजना एवं सांख्यिकी के उप संचालक, जिला कोषालय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त, जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक तथा ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सदस्य है।