Recent Posts

October 5, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का 6 अक्टूबर को देवभोग दौरा

  • सेवा सेतु शिविर’ में होंगे शामिल
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 6 अक्टूबर मंगलवार को गरियाबंद जिले के देवभोग प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और शासकीय योजनाओं का जायजा लेंगे। प्रोटोकॉल से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे नवा रायपुर स्थित निवास से गरियाबंद जिले के देवभोग के लिए प्रस्थान करेंगे। 

दोपहर 12 बजे: देवभोग विश्राम गृह आगमन और समय आरक्षित। दोपहर 12:20 बजे शासकीय हाईस्कूल खोकसरा, ग्राम खोकसरा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 से 02:00 बजे तक शासकीय हाईस्कूल खोकसरा में आयोजित ‘सेवा सेतु शिविर’ में सम्मिलित होंगे। दोपहर 02:10 से 03:00 बजे तक: विश्राम गृह देवभोग में आगमन व समय आरक्षित। दोपहर 03:00 बजे: देवभोग से नवा रायपुर के लिए वापसी प्रस्थान। शाम 07:00 बजे: नवा रायपुर निवास आगमन।

मंत्री जी के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां किया जा रहा है। वहीं लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री का देवभोग दौरा होने जा रहा है।