केन्द्र एवं राज्य के भाजपा सरकार द्वारा नागरिकों की भलाई के लिए 5 हजार से अधिक योजनाएं संचालित किया जा रहा – गौरीशंकर कश्यप
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- सेवा संकल्प अभियान के तहत मैनपुर ब्लॉक स्तरीय शिविर में शासन की योजनाओं और सेवाओं से सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित
गरियाबंद। केंद्र के नरेन्द्र मोदी एवं राज्य के विष्णुदेव सरकार द्वारा आम जनता के हित में लगभग 5,080 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश और देश के प्रत्येक वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। डबल इंजन सरकार की इन कल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से देश व प्रदेश की जनता बेहद खुश है और भाजपा सरकार पर अपना पूरा भरोसा जता रही है। उक्त बाते जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत आज मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम भाठीगढ़ खेल मैदान में शिविर को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, भाठीगढ़ की सरपंच श्रीमती पुष्पा नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

शिविर का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन व पूजा अर्चना कर किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी लेने के साथ अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए। शिविर में लोगों को हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत सामग्री वितरण किया गया। साथ ही कक्षा दसवीं में छह एवं कक्षा में बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके गांव के समीप मिल रहा है।
उन्होंने क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का निराकरण करने के लिए नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने को कहा किसानों को फसलों में होने वाली बीमारियों और उनके नियंत्रण की जानकारी देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचना चाहिए।
इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर ने भी शिविर को संबोधित किया शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की बीपी एवं शुगर जांच के साथ टीबी स्क्रीनिंग की गई एग्रीस्टैक पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विभिन्न सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राही लाभान्वित- सेवा संकल्प शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर पोषण टोकरी प्रदान की गई तथा पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। नोनी सुरक्षा योजना के तहत प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग तीन हितग्राही को ट्रायसिकल एवं एक हितग्राही को मोटराईज्ड सायकल, राजस्व विभाग द्वारा पट्टा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरदानी एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा दस हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड एवं दस हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। वीबीजी-राम-जी योजना के तहत तीन हितग्राहियों को नया जॉब कार्ड एवं चार हितग्राहियों को डबरी से लाभान्वित किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा छः हितग्राहियों को मछली जाल एवं तीन हितग्राहियों को आईस बॉक्स वितरित किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य जामुन बाई नेगी, सुरेन्द्र सोनटेके, गुरूनारायण तिवारी, नरोत्तम साहू, दिलीप साहू, लंबोदर साहू, घनश्याम मरकाम, मनोज निर्मलकर, दुलार सिन्हा, दिनेश सचदेव, नंदनी नेताम, नवीन मांझी, नंदकिशोर चौबे, दिनेश शर्मा, सागर मयाणी, जनपद सीईओ गेंदलाल चुरेन्द्र, तहसीलदार गेंदलाल साहू, बीईओ देवनाथ बघेल, जिला कृषि अधिकारी चंदन राय, डीएमसी शिवेश शुक्ला, लीलावती सेन, डॉ गजेन्द्र ध्रुव, डॉ योगेश नायक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन अधिकारी विपलव धृतलहरे, सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल, राजकुमार ध्रुवा, कपिल नायक, संजीव बंजारे, उप वनमंडलाधिकारी राजेन्द्र सोरी, प्रेम ध्रुव, संतोष गुप्ता, बसंत सिन्हा एवं बड़ी संख्या मे विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि आम जनता उपस्थित थे।
