साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान
- देश के सबसे अनोखे इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एक
- 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक 7 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम
गरियाबंद । प्रदेशवासियों को साइबर के विरुद्ध जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य में, छत्तीसगढ़ द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर, 2026 एक साइबर जागृति अभियान का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त करे करोड़ों देशवासियों के प्रयासों से देश को मिली आज़ादी के भाव से प्रेरित यह अभियान, साइबर क्राइम के विरुद्ध एक जुटता से जागरूकता लाने और छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का अभिनव प्रयास है। साइबर क्राइम के विरुद्ध निरं तर चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में छ.ग. पुलिस का साइबर जागृति अभियान, देश के सबसे अनोखे इरोवेटिव और ट्रेंडी अभियानों में से एक है।

इस अभियान की मुख्य थीम है- साइबर जागृति की एक सेल्फी बड़ी संख्या में राज्यवासी, छत्तीसगढ़ पुलिस और संबंधित जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैडल्स में जारी लिंक को क्लिक कर या QR को स्कैन कर, जागरुकता के संदेश वाली सेल्फी फ्रेम में अपनी सेल्फी लेकर, उस सेल्फी स्वयं के सोशल मीडिया हैडल्स में पोस्ट करेंगे। प्रदेश भर के लाखों लोग छत्तीसगढ़ पुलिस की जागरूकता संदेश वाली ‘‘सेल्फी फ्रेम’’ सोशल मीडिया में शेयर करेंगे तो साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश उनके फाॅलोअर्स और फ्रेंडस तक पहुंचेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग साइबर क्राइम के प्रति जागृत होगे। इस अभियान का उद्देश्य, जनगीदारी से साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरुकता का संदेश पहुंचाना है। सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश, सरल और प्रभावी ढंग से अधिक से अधिक लोगों तक तेजी से पहुंच सकेगा।
साइबर जागूति अभियान का शुभारंभ आज राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय गृहमंत्री द्वारा किया वहीं गरियाबंद जिले में आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने साइबर जागृति अभियान के लिंक एवं फत् कोड जारी कर अभियान का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने क्यूआर कोड को स्वयं अपने मोबाइल में स्कैन कर, अपनी सेल्फी ली. इसके पश्चात उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया में अपनी सेल्फी को पोस्ट किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों को अभियान के विषय में जानकारी दी और लोगों को कर सामाजिक व्यापारिक संगठनों, संस्थानों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, एवं कलाकारों को अधिक से अधिक संख्या में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक क्लिक कर या क्यिूआर कोड स्कैन कर सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया हैंडल्स में शेयर करने की अपील की।
अभियान के सारे विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के लिए देशवासी एकजुट होकर लड़े थे, उसी तरह हम सभी को साइबर क्राइम के विरुद्ध साथ मिलकर, जिला वासियों को जागृत करना होगा और उन्हें साइबर सुरक्षित बनाना होगा। उन्होंने आमजनों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि साइबर जागृति अभियान के लिए, जागरुकता की एक सेल्फी ले, उस सेल्फी को सोशल मीडिया में शेयर करें और साइबर अपराधों को रोकने गरियाबंद जिला पुलिस का सहयोग करें।
साइबर जागृति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने गरियाबंद जिला पुलिस ने जिले में अभियान को एक व्यापक स्वरूप दिया है। 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक यानि 07 सप्ताह में प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पहले सप्ताहः– डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल काॅलेजों में अभियान
दूसरे सप्ताह – वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा पर बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में अभियान
तीसरे सप्ताह– डिजिटल अरेस्ट और फर्जी काॅल के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के संग टाउन हाॅल का आयोजन
चैथे सप्ताहः– स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउजिंग पर महिला काॅलेजों, सामुदायिक समूहों के बीच अभियान
पांचवे सप्ताह– जाॅब फ्राॅड और फिशिंग को लेकर युवाओं को जागरूक करने रोजगार कार्यालयों, आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन
छठवें सप्ताह – डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया की सीमाओं के विषय पर अभियान
सातवें सप्ताहः– ग्राम पंचायतों, निकायों में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में साइबर मुक्त छत्तीसगढ़ का *‘‘संकल्प’’* अभियान
अभियान का समापन- 02 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के दिन साइबर जागृति अभियान का समापन किया जाएगा।
जिला पुलिस टीमों एवं स्थानीय थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, पार्क और बाजारों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से फत् ब्वकम को प्रचारित किया जाएगा। साथ ही राज्य पुलिस एवं जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से एवं वाट्सएपप ग्रुप्स में लिंक को शेयर कर अधिक से अधिक लोगों की सेल्फी लेने एवं सोशल मीडिया में शेयर करने प्रोत्साहित किया जाएगा।
