छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
- बोले- गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने आज मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के दुरस्थ वनांचल छिन्दौला में निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों एवं ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नेहरू निषाद ने विद्यालय की मुख्य इमारत, कक्षाओं, छात्रावास परिसर, प्रयोगशालाओं और खेल मैदान के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सीमेंट-कंक्रीट के मिश्रण और नक्शे के अनुरूप हो रहे ढांचे का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद विभागीय इंजीनियरों और संबंधित ठेकेदारों से संवाद करते हुए निर्देश दिए गुणवत्ता सर्वाेपरि है बच्चों के भविष्य और सुरक्षा से जुड़े इस प्रकल्प में इस्तेमाल होने वाली सभी निर्माण सामग्रियों का मानक परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। समय-सीमा का पालन निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए ताकि जल्द से जल्द क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। पारदर्शिता और मॉनिटरिंग संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थल का दौरा कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। एकलव्य विद्यालय हमारे ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इनके निर्माण में किसी भी स्तर पर पाई गई गड़बड़ी या घटिया सामग्री का उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।आज केंद्रीय विद्यालय निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश अध्यक्ष मंत्री दर्जा प्राप्त एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद एवं साथ में भाजपा जिला गरियाबंद के जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुलसी राठौर एवं बिल्डर वैभव साहू आदि उपस्थित रहे।
