श्रीमती वंदना राजपूत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने दिया बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता नियुक्त
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिला के मैनपुर क्षेत्र के ग्राम फुलझर की बेटी श्रीमती वदंना राजपूत को प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी दिया गया है। श्रीमती वंदना राजपूत को प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू ने वंदना राजपूत को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। 
वही दूसरी ओर जारी सूची में आर पी सिंह, अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, सुरेंद्र वर्मा को भी मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।आज मैनपुर पहुंचे श्रीमती वंदना राजपूत ने चर्चा में कहा कि पूर्व में भी प्रवक्ता रह चुकी है और उन्हे फिर एकबार यह जिम्मेदारी सौंपा गया है। पार्टी द्वारा दिये गये जिम्मेदारियों का उनके द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन किया जायेगा।
