छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत हमारी पहचान – नंदनी नेताम
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का छत्तीसगढ़ निरंतर तय कर रहा विकास के नए आयाम
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य के 26 वें स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती नंदनी नेताम ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश के पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के रचयिता भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और संकल्प के कारण ही छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया, जिससे आज प्रदेशवासी अपनी अलग राजनीतिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक पहचान के साथ विकास के पथ पर अग्रसर हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश लोगों के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है जहां अटल जी ने छत्तीसगढ राज्य का निर्माण किया वहीं इसे संवारने का काम भाजपा सरकार कर रही है। प्रदेश मंत्री नंदनी नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब मिलकर एक ऐसे छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान दें, जहां प्रत्येक नागरिक को विकास के समान अवसर मिलें और हर वर्ग के जीवन में खुशहाली आए।
