Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

  • रायपुर, 23 अक्टूबर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। देवी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है और घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *