Recent Posts

October 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाटापारा में 5 और नये मरीजों की पुष्टि

बलौदाबाजार भाटापारा जिले में 5 और नये मरीजों की पुष्टि

बलौदाबाजार – कल मध्य रात्रि पलारी विकासखण्ड के ग्राम कोनारी में 1 संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। साथ ही आज सुबह 11 बजें तक जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित और 4 नये मरीज़ों की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से कर दी गयी है। आज के सभी मरीज़ बलौदाबाजार विकासखण्ड से सम्बंधित है। ग्राम खैन्दा -1, ग्राम धाराशिव-1,ग्राम बम्हणपुरी- 2 इसमें 3 मरीज क्वारेन्टीन सेंटर में एवं 1 मरीज़ घर पर थे। नये संक्रमित क्षेत्र खैन्दा एवं बम्हणपुरी को कंटेन्टमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। सभी मरीजों को रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही उनका कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग भी किया जा रहा हैं। अब जिला में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 63 हो गयी है। जिसमें से एक्टिव मरीज की संख्या 55 है। साथ ही 8 मरीज़ बिल्कुल पूरी तरह स्वस्थ्य होकर वापस लौट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *