Recent Posts

October 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

वोट चोरी का आरोप लगाकर कांग्रेस भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही – संतोष यादव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल मैनपुर के अध्यक्ष संतोष यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन और लगातार मिल रही हार से बौखलाकर जनता के बीच वोट चोरी के झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर केवल भ्रम और अफवाह फैलाने की राजनीति कर रही है। भाजपा अध्यक्ष संतोष यादव ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर भाजपा को पूरा विश्वास है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बदनाम करना और बेबुनियाद आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। जब भी कांग्रेस को हार का डर सताता है, वह अपनी विफलताओं का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने की कोशिश करने लगती है।

श्री यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की विष्णु देव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं इससे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ पूरे प्रदेश और देश में विकास की बयार बह रही है कांग्रेस के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह ऐसे अनर्गल बयानों के जरिए जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। हालांकि जागरूक जनता कांग्रेस के इस नकारात्मक दुष्प्रचार और भ्रमजाल में कतई आने वाली नहीं है।