Recent Posts

September 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बारिश से फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में उतरे राजिम MLA रोहित साहू, किसानों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • रेत से पटे खेत MLA रोहित साहू ने ग्राम पोखरा और हथखोज में पहुंचकर किया जमीनी निरीक्षण

गरियाबंद । तीन दिनों तक हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों की नुकसान हुए फसल का जायजा लेने के लिए राजिम MLA रोहित साहू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पोखरा और हथखोज पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित खेतों और नदी में उतरकर बारीकी से निरीक्षण किया। बाढ़ के तेज पानी और मलबे के कारण किसानों के कई एकड़ उपजाऊ खेत पूरी तरह रेत से पट चुके हैं और फसलों का नुकसान हुआ है। किसानों की पीड़ा को नजदीक से समझने के लिए विधायक रोहित साहू स्वयं जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ धरातल पर उतरे।

उन्होंने रेत से पटे खेतों और नदी के जलस्तर वाले क्षेत्रों का पैदल चलकर मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर विधायक ने पूरी गंभीरता से उनकी बातें सुनीं। MLA ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर उचित मुआवजा और राहत राशि दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अन्नदाताओं के साथ खड़े हैं।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों और किसानों से MLA रोहित साहू ने कहा कि अन्नदाताओं की मेहनत और उनकी फसल का नुकसान हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। प्राकृतिक आपदा के इस संकट काल में सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। मैंने स्वयं यहाँ आकर खेतों की वास्तविक स्थिति और बाढ़ से हुए नुकसान को देखा है।

मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द नुकसान का आकलन करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। आपकी हर समस्या का समाधान करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य नंदनी कोमल ढीढी, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, सरपंच पोखरा डॉ. सियाराम साहू, सरपंच हथखोज बलराम निषाद, श्याम अग्रवाल,मुकेश साहू, संतोष साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष राजू पटेल, राजेश परमार राजकुमार साहू राजकुमार साहू नरेंद्र निषाद रोशन साहू किशन साहू तेजराम निषाद ,जल संसाधन ई एस के बर्मन, कृषि विभाग संचालक चंदन राय,राजस्व निराक्षक, पटवारी, पी डब्लू डी इंजिनियर सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहे।

एक नज़र इधर भी देखे...