Recent Posts

September 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की हुंकार – मैनपुर प्रभारी लोकेन्द्र कोमर्रा ने स्थानीय कार्यकर्ताओ के साथ बनाई रणनीति

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत – लोकेन्द्र कोमर्रा

गरियाबंद । जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के महामंत्री एवं मैनपुर प्रभारी लोकेंद्र कोमर्रा ने आज मंगलवार को मैनपुर पहुंचकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से जिले में चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान की समीक्षा की गई और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने बताया मैनपुर क्षेत्र के सभी ग्रामों में स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन बूथ, मंडल, सेक्टर स्तर पर चल रहा है और हजारों लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।

बैठक के दौरान प्रभारी लोकेंद्र कोमर्रा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा राज्य के वर्तमान सरकार की नीतियां पूरी तरह से जनता विरोधी हैं और पूरे प्रदेश में अघोषित आतंक एवं डर का माहौल बना हुआ है स्मार्ट मीटरों के नाम पर आम जनता से की जा रही वसूली को उन्होंने जनता की जेब पर सीधा डाका करार दिया। श्री कोमर्रा ने कहा अब ब्लॉक और गांव स्तर मे भी वोट चोरी को लेकर अभियान चलाया जायेगा जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया विश्वसनीयता पर उठने वाले गंभीर सवालो जवाब देश की जनता का मिलना चाहिए। निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के भीतर निर्णय प्रक्रिया को लेकर सामने आई आपत्तियो की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जॉच की आवश्यकता है।

समीक्षा बैठक के दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत आगे की ठोस रणनीति तैयार की गई। लोकेंद्र कोमर्रा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ेगी। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, शाहिद मेमन, कमार आदिवासी नेता पिलेश्वर सोरी, निहाल नेताम, तनवीर राजपूत, डोमार साहू, भुनेश्वर नेगी, दुलेन्द्र नेगी, भुनेश्वर एवं बड़ी संख्या मे प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और आने वाले दिनों में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।

एक नज़र इधर भी देखे...