Recent Posts

September 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अमलीपदर जगन्नाथ मंदिर पहुंच पूजा अर्चना किया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज रविवार को मैनपुर विकासखण्ड के अमलीपदर पहुंचे जहां अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय ने उनका आत्मीयता से स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किया और पूजा अर्चना कर पूरे प्रदेश में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना किया। इस दौरान अमलीपदर क्षेत्रभर से कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे।