मैनपुर वन परिक्षेत्र के देहारगुड़ा में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में पालक एवं छात्र छात्राओं ने लगाए पौधा
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में मैनपुर में भव्य वन महोत्सव, एक पेड़ माँ के नाम पर जोर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, गरियाबंद वन मंडल गरियाबंद के तत्वाधान में वन परिक्षेत्र मैनपुर द्वारा आज डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, देहारगुड़ा, मैनपुर में वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष वन महोत्सव को एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जोड़कर मनाया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर परिसर में पौधरोपण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र साहू (वन परिक्षेत्र अधिकारी मैनपुर ) नरेश लाल नाग ( सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी मैनपुर ) उपस्थित रहे। उनके साथ रोहिणी ध्रुव, अनिरुद्ध सोम, कविंद्र मिश्रा, रोहित साहू, साहेब लाल बंजारे, गौरीशंकर प्रधान, गौरव कोसले, परमेश्वर कुर्रे, अगहन सिंह सोरी, बृजलाल यादव, पूरन नागेश, ओम ध्रुव, गोरखनाथ एवं सदाराम दीवान (अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति देहारगुड़ा) , महेश दीवान, सरपंच देहारगुड़ा, देवन सिंह नेताम, (पूर्व सरपंच देहारगुड़ा), डिगेश्वरी सांडे, (पूर्व सरपंच देहारगुड़ा) भी मौजूद रहे। इसके साथ ही स्कूल के छात्रगण, अभिभावकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- 200 से अधिक पौधे रोपे गए
वन महोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, बरगद, अशोक, आम, अमरूद- सहित 200 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्रत्येक छात्र ने अपने हाथों से एक पौधा लगाकर उसे अपनी माँ के नाम समर्पित किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र साहू ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज में वनों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पेड़ ही हमारे जीवन रक्षक हैं। संस्था प्रमुख अजय नागेश ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन, ताजे फल और जीवन रक्षा के लिए शुद्ध पर्यावरण प्रदान करते हैं। सरपंच महेश दीवान ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा भी हर घर में एक-एक पौधा लगाने का अभियान चलाया जाएगा।
शपथ और सांस्कृतिक कार्यक्रम – कार्यक्रम में बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक और गीत प्रस्तुत किए गए। अंत में सभी ने धरती माँ को स्वस्थ रखेंगे, एक पेड़ जरूर लगाएंगे की शपथ ली। अंत में डीएवी विद्यालय के शिक्षक श्री गिरधर पटेल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।
