Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत देश की एकता, अखण्डता, भाईचारे की जीत है : रामकृष्ण ध्रुव 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कर्नाटका की जनता संदेश दे रही है की अब कांग्रेस पूरा देश संभालेगी। आगामी लोकसभा चुनाव में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री ध्रुव ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। राहुल गांधी के कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा में लभगग 4 हजार किमी पैदल चले थे, इसलिए यह देश की एकता, अखण्डता, भाईचारे के संदेश की जीत है।

रामकृष्ण ध्रुव ने आगे कहा कि भाजपा की मोदी सरकार नफरत की राजनीति करती है, पर भाजपा के मनसूबे पूरा नही हुये ,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के धरती पुत्र हैं, भाजपा ने उनके परिवार को मारने का षडयंत्र रचा था,इसलिए जनता ने बीजेपी के खिलाफ वोट करके दिखा दिया कि वह उसके के षडयंत्रों के खिलाफ है।