Recent Posts

April 18, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

दादीजी के मंगल पाठ महोत्सव में अमर भवन में आराधना को लगा तांता

Dadiji-k-Mangal-Text-Mahotsav

राउरकेला । दादी जी की भक्तों की महिला टोली दादी परिवार महिला मंडल, राउरकेला की मेजबानी में दादीजी का दूसरा मंगलपाठ महोत्सव 2019 का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर अमर भवन में दादी जी का भव्य दरबार सजाने के साथ दादी जी केअखंड ज्योत, छप्पन भोग, मैया की चुनड़ी के साथ दादी जी का भव्य श्रृंगार व महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें दादी जी आराधना को भाक्तों का तांता लगा रहा।

Dadiji-k-Mangal-Text-Mahotsav
दादी परिवार महिला मंडल राउरकेला की  लता मोदी,हेमा शर्मा,ममता स्वास्तिक, नीता अग्रवाल, सरिता खण्डेलवाल, निशा मोदी समेत दर्जनों महिला भक्तों की देखरेख में शानिवार की शाम तीन बजे से दादी जी का मंगलपाठ शुरू हुआ, जिसमें जजमान आशा अग्रवाल रहीं । वहीं टाटानगर से कलाकार मनोज शर्मा पाठवाचक के रूप में उपस्थित रह कर सुमधुर भजनों व गीत पर मंगलपाठ कराया,हवन पूजन के बीच दादीजी के महिला व पुरुष भक्तों  ने दादी को रिझाने के लिए पूजा अर्चना करने के साथ दादी जी के गुणगाण किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *