Recent Posts

April 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सांकरा वन परिक्षेत्र के जंगल में दलदल में फंसने से हाथी के बच्चे की मौत 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • सिकासेर दल का सदस्य बताया जा रहा शावक 

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 49 किलोमीटर दूर धमतरी जिले में एक हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हाथी के नन्हे शावक की मौत दलदल में फंसने की वजह से हुई है वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कर शव को प्रोटोकॉल के अनुसार दफना दिया है।

वन मंडल अधिकारी कृष्ण जाधव के अनुसार लगभग 3 से 4 माह उम्र के नर हाथी के बच्चे की मौत चंदनबाहरा बीट के सांकरा वन परिक्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम ट्रैकिंग कर रही थी तभी बदबू आने पर आसपास ढूंढा गया दलदल में एक हाथी के बच्चे का शव मिला डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाया गया।

  • हाथी का बच्चा सिकासेर दल का बहुत बड़ा है 

सिकासेर हाथी दल में 38 से 42 की संख्या में हाथियों का झुंड है। यह बड़ा दल दुगली वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा था, लेकिन कुछ दिनों से 2 अलग-अलग दल में विभाजित होकर घूम रहे थे। हाथियों का सिकासेर दल काफी बड़ा दल है। इस दल में लगभग 35 से 40 की संख्या में हाथी हैं। यह दल पिछले एक-डेढ़ माह से दुगली वन परिक्षेत्र के जबर्रा समेत आसपास के वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है।