Recent Posts

March 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज का आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज के दिल्ली से आज राजधानी रायपुर आगमन पर जगह जगह भव्य एंव जोशिला स्वागत किया गया। इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पी.सी.सी चीफ दीपक बैज को पारंम्परिक तीर -कमान भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर बिन्द्रानवागढ विधानसभा मैनपुर देवभोग, छुरा, गरियाबंद क्षेत्र सभी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जनक ध्रुव के साथ उपस्थित थे।

प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रायपुर भवानी मरकाम, जिलाध्यक्ष नांदगांव लादुराम कुमेटी, जिलाध्यक्ष महासमुंद खेमराज ध्रुव, जिलाध्यक्ष मुंगेली देवा मरकाम, जिलाध्यक्ष बेमेतरा सुरेश ध्रुव, जिलाध्यक्ष सुरजपुर संतोष पावले, प्रदेश महामंत्री संतोष दीवान, प्रदेश सचिव भुमिका ध्रुव, श्रीमती प्रभात बेला, नेयाल नेताम, चित्राष ध्रुव व बडी संख्या में आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।