मैनपुर में जय भीम के जयकारे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,भारी आतिशबाजी के साथ फुलों की बारिश
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- बाबा साहेब अम्बेडकर की विचारों और मुल्यों को हमे अपने जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़ना है – लोेकेश्वरी नेताम
- मैनपुर नगर में संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई न, जय भीम के नारे से गूंज उठा क्षेत्र
गरियाबंद । तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। कार्यक्रम में आयोजन समस्त बौध्द महार समाज एंव सर्व समाज द्वारा आयोजित किया गया है। नगर सहित क्षेत्र जय भीम के नारों से गुंज उठा है। जगह जगह शोभायात्रा का शरबत मिठाई, फुलमाला एवं फूलों की बारिश के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नगर के अम्बेडकर चैक में बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा का विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

दोपहर 04 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई यहा शोभायात्रा जिस-जिस मार्ग से गुजर रही है। जगह-जगह फटाखे फोड़ आतिशबाजी कर ऐतिहासिक स्वागत किया जा रहा है। फुलों की बारिश की जा रही है और शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बौध्द महार समाज के साथ सर्व समाज के लोग शामिल हुए हैं। शोभायात्रा के साथ बाबा साहब की झांकी निकाली गई है। प्राथमिक शाला मैदान में विशाल सभा का आयोजन किया गया हैै। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, अध्यक्षता बौध्द महार समाज के अध्यक्ष ललित डाहटे,विशेष अतिथि आदिवासी कांग्रेस के गरियाबंद जिलाध्यक्ष खेदु नेगी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, मैनपुर सरपंच हनीता नायक, उपसरपंच अनीश सोलंकी, आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम, जनपद सदस्य प्रताप मरकाम, भोला जगत, सुभाष मरकाम भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, कमल सोनवानी, खिलेन्द्र कुटारे, शिव त्रिपुडे, खिलेन्द्र कुटारे,नंदलाल वासनिक एंव वरिष्ठ जन उपस्थित थे, अतिथियों का नीला गमछा के साथ फुलमाला से जोरदार स्वागत किया गया एवं संविधान की प्रति भेंट की गई।
इस दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने दलित शोषित और वंचितो के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने समाजिक दंश झेलने के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त की और समाज की सेवा और उत्थान में जुड़ गये। बाबा साहब अंबेडकर ने मंत्र दिया है कि शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो शिक्षा ही हमे अपने अधिकारों और कर्तव्यों का भान कराती है। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया संविधान देश के लोगों की सबसे बडी ताकत है। हमारे संविधान हमें अधिकार सम्पन्न बनाता है। समाज के अध्यक्ष ललित डाहटे ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के बताये रास्तों पर चलकर ही हम समाज व क्षेत्र के विकास कर सकते हैं। विशेष अतिथि खेदु नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब एक न्याय वीर अर्थशास्त्री गहन विचार, विधि विद्वान, सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे उनका पुरा जीवन वंचित वर्गो को समाज अधिकार दिलाने के लिए समर्पित था। आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों और मुल्यो को हमें अपने जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़ना है। शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से बौध्द महार समाज के अध्यक्ष ललित डहाटे, सचिव खिलेन्द्र कुटारे, शिव त्रिपुडे, नंदलाल वासनिकर, ऋषि डहाटे, अनुज कुटारे, महेश बाम्बोडे, अमन बाम्बोडे, त्रिभुवन वासनिकर, रजनीश रामटेके, खन्ना रामटेके, जशवंत वाल्मिक, टीकम मेश्राम, मोनु रामटेके, सुलोचना त्रिपुडे, विजयलक्ष्मी, सुखदेवे, रूपाली कुटारे, मोहना बाई, दुलारी बाई, दुलेन्द्र नेगी, कसिस डाहटे, चैतन्य डाहटे, तनुजा, मयंक वासनिक, विद्या डाहटे, केशव मेनपाल, विजय रात्रे, अश्वनी बाम्बोडे, गौरव बाम्बोडे, बानु वासनिक,वेदांत बाम्बोडे, देव वासनिक, देवराज साहू, आयुब रजा, सत्यजीत कुटारे, आयुष त्रिपुडे, पार्थ रामटेके, मिमोह रामटेके, युवराज नेताम, सुभाष मरकाम, शिव बाम्बोडे, धनसाय बाम्बोडे, हेमत बाम्बोडे, राकेश , सुनील बाम्बोडे, अमित रामटेके, इमरान खान, पारेश्वर नेताम एंव नगर सहित क्षेत्र से सैकड़ांे की संख्या मंे लोग शामिल हुए है, देर रात समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम का संचालन आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम एंव गेंदु यादव द्वारा किया जा रहा है। शांति व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
