Recent Posts

March 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पंडित युवराज पांडेय जी के मधुर छत्तीसगढ़ी जस गीत में झूम उठा गरियाबंद में श्रद्धालुगण 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में सिद्धि विनायक समिति गरियाबंद द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में रात्रि कालीन भजन संध्या का आयोजन किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडे जी को समिति द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

पंडित युवराज पांडे का जिला गरियाबंदआगमन पर बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया। भगवान गणेश जी की भव्य महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गयाा। रात्रि 9:00 बजे से पंडित युवराज पांडे जी के मुखारविंद से सुमधुर लोक संगीत छत्तीसगढी जस गीत गाया गयाा। छत्तीसगढ़ी माता सेवा जसगीत सुन श्रद्धालुगण झूम उठे ।