Recent Posts

November 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाली गई जुलूस, देश में अमन शांति खुशहाली के लिए किया गया दुआ

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर में मुस्लिम समाज द्वारा आज गुरुवार को हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे शानो शौकत के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है । सुबह 8:00 बजे रजा मस्जिद में मौलाना सिबतैन ने परचम कुशाई किया फिर मदरसा में सभी मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।

रजा मस्जिद मैनपुर से मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाली यह जुलूस पूरा मैनपुर नगर हरदीभाठा होते हुए मदरसा पहुंची जहां सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया और क्षेत्र, प्रदेश, देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी गई एक दूसरे को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व की मुबारकबाद दिया गया। पश्चात कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहूमो के कब्रों में फूल इत्र चढ़ाकर फातिहा पढ़ी गई। ।