Recent Posts

April 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

धान खरीदी:टोकन की समस्याओं को लेकर सांसद पहुंचे नवागांव सोसायटी…

सांसद के अधिकारियों को तल्ख निर्देश के बाद चार दिन से बंद धान खरीदी हुआ प्रारंभ, कटे किसानों के टोकन

मनीष शर्मा,8085657778

मुंगेली/सांसद अरुण साव ने नवागांव (चीनू) के धान खरीदी केंद का आकस्मिक निरीक्षण किया । इस दौरान किसानों ने सांसद अरुण साव से सोसायटी मैनेजर द्वारा टोकन नही काटने व धान खरीदी 4 दिनों से नही होने की जानकारी दी गयी। जिस पर सांसद साव ने रजिस्ट्रार व उच्च अधिकारियों से बात कर किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल धान खरीदी करने व टोकन काटने के लिए कहा । सांसद के निर्देश से उच्चाधिकारियों के पहल पर तत्काल किसानों का टोकन काटा गया । इस दौरान सांसद अरुण साव के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, लोकनाथ सिंह ठाकुर,द्वारिका जायसवाल, आदि वरिष्ठ नेतागण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *