Recent Posts

October 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

डॉ. अंबेडकर बुद्ध विहार में मनाया गया धम्म चक्क प्रवर्तन दिवस

  • शरद पूर्णिमा पर भिक्खुनी सूमेत्ता जी ने दी धम्म देशना, 80 अनुयायियों ने लिया हिस्सा

रायपुर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर को अग्रोहा कॉलोनी, डीडी नगर स्थित डॉ. अंबेडकर बुद्ध विहार में धम्म चक्क प्रवर्तन दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बौद्ध अनुयायियों ने तथागत गौतम बुद्ध एवं बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पूज्य भिक्खुनी सूमेत्ता जी के सानिध्य में त्रिशरण, पंचशील तथा बुद्ध, धम्म और संघ की वंदना की गई।

वर्षावास की समाप्ति पर आयोजित कार्यक्रम में भिक्खुनी सूमेत्ता जी ने धम्म देशना देते हुए बौद्ध धम्म के सिद्धांतों और जीवन में उनके पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। धम्म पालन गाथा के पश्चात भिक्खुनी जी को भोजन कराया गया। बौद्ध समाज एवं मैत्रेयी महिला समिति की ओर से चीवर दान के साथ नकद राशि भी भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को खीर-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

समारोह में करीब 80 बौद्ध अनुयायी शामिल हुए। सभी ने समस्त प्राणियों के कल्याण, सुख और शांति की मंगल कामना की। साथ ही अपने जीवन में बौद्ध धम्म के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सीडी खोबरागड़े, डॉ. रमेश कुमार सुखदेवे, अधिवक्ता ज्ञानेश्वर बावनगड़े, दीपक रंगारी, हरीश कोचे, विजय वाहने, जीआर कामड़े, अनिरुद्ध कोचे, अनिल कुमार टेम्भेकर, कन्हैयालाल आडिल, विशाल कामड़े, जगदीश भीमटे, सुजाता आडिल, सुरेखा धारगावे, जयश्री खोबरागड़े, मोतीमाला कोल्हेकर, वीना रायकर सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संस्कार विभाग से जुड़े इंजीनियर सीडी खोबरागड़े ने दी।